Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है और ये ज़्यादा पुरानी बात नहीं है, जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को 95 प्रतिशत हिंदुओं की हार के रूप में दिखाया था।

20 Mar 2024

शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा शक्ति पर दिए गए बयान के ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सनातन की भक्ति शक्ति में है और देश की प्रत्येक माता और बहन हमारे लिए शक्ति स्वरूप है। कांग्रेस पार्टी शक्ति के बहाने मातृशक्ति के स्वाभिमान को कुचलना चाहती है और ये ज़्यादा पुरानी बात नहीं है, जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को 95 प्रतिशत हिंदुओं की हार के रूप में दिखाया था।

बुधवार को मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले जो काम राहुल गांधी के छुटभैये नेता करते थे, वह काम अब राहुल गांधी स्वयं कर रहे हैं। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान तमिलनाडु देश का एक राज्य ऐसा भी था, जिसने वहां के मंदिरों में इसके सीधे प्रसारण पर रोक लगाई थी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को अपना निर्णय देना पड़ा। इसी राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन को बीमारियों से जोड़कर खत्म करने की बात करते हैं। उसी राज्य सरकार में घोटाले के आरोपित मंत्री सनातन पर नकारात्मक टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में एक महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे शक्ति को कुचलने और अपमानित किया जाता है। इसके बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने नेता को संरक्षण देती है परंतु आज संदेशखाली का संदेश देश में गली-गली तक पहुंच चुका है। अगर हमने और देश के मीडिया ने आंदोलन नहीं किया होता तो संदेशखाली का सच बाहर नहीं आता।

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, "उनसे अपना घर नहीं संभल पा रहा है तो वह हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। पिछले कई महीने से लगातार उनके विधायक आरोप लगा रहे थे कि उनका मुख्यमंत्री सुनता नहीं है। उनके खुद के काम अपनी सरकार में नहीं हो रहे थे। जो जनता से वादे किए गए थे, वे पूरे नहीं हुए। सरकार बनने के पहले दिन से उनका अहंकार झलक रहा था। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी नारी शक्ति को वादे के मुताबिक 1500 रुपये प्रति महीने नहीं मिले। 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, नहीं दिया। दो रुपये प्रति किलो गोबर और 100 रुपये प्रति किलो दूध खरीदने का वादा किया था, नहीं पूरा किया। स्टार्टअप फंड के लिए 600 करोड़ रुपये नहीं दिए। फल किसानों को सही और मुंह मांगे दाम देने का वादा किया था, नहीं दिया। आलम ये था कि किसानों को अपने फल नदी में बहाने पड़े।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News